यह कहानी पूर्णतः काल्पनिक है। इसके सभी पात्र, संस्थाएं, विभागों के नाम और घटनाएं संपूर्ण रूप से फिक्शनल हैं। किसी भी जीवित या मृत व्यक्ति अथवा किसी भी ऑर्गेनाइजेशन से इसका कोई संबंध नहीं है। यह एक हॉरर ऑडियो ड्रामा है। मनोरंजन के उद्देश्य से प्रस्तुत।
दोस्तों, शहर कभी सोता नहीं। रात के 2:00 बजे भी गुड़गांव की सड़कें जागती हैं। फूड डिलीवरी ऐप, क्विक ड्रॉप के नोटिफिकेशंस आते हैं। कैब्स चलती हैं। टावर्स में लाइटें जलती हैं। लेकिन इन्हीं चलती लाइटों के पीछे कुछ खिड़कियां हैं जो कभी बुझती नहीं। कुछ घंटियां हैं जो बिना बजाए बजती हैं। कुछ ऑर्डर्स हैं जो किसी ने नहीं दिए।
आज की कहानी एक डिलीवरी बॉय की है जो यह नहीं जानता था कि उसका आखिरी डिलीवरी एड्रेस पहले भी आ चुका है उसकी लिस्ट में। मैं हूं ऋषिश प्रधान और यह है मेरा कहानी वर्स।
नवंबर का महीना था। सेक्टर 62 में रात के 2:17 बज रहे थे। अर्जुन भाटिया 24 साल, 3 साल से डिलीवरी पार्टनर अपनी स्कूटर पर बैठा था। हेलमेट स्क्रैच्ड था। जैकेट पर क्विक ड्रॉप का लोगो फीका पड़ चुका था। उसके फोन पर एक नया आर्डर आया था। रात को इतनी देर में ऑर्डर वैल्यू थी ₹842। ऊपर से ₹50 का लेट नाइट सर्च। अर्जुन थका हुआ था। लेकिन उसने एक्सेप्ट किया।
अर्जुन मन में: "ओरा रेजिडेंसी टावर बी फ्लैट 1309... यार 13th फ्लोर चलो एटलीस्ट लिफ्ट तो होगी।"
ओरा रेजिडेंसी एक नई बिल्डिंग थी 2022 में रेडी हुई थी पर उस रात पार्किंग लॉट में सिर्फ दो गाड़ियां थी। लॉबी में सिक्योरिटी गार्ड की चेयर खाली थी। सिर्फ एक सीसीटीवी का रेड लाइट बुझता चलता था।
अर्जुन: "हेलो भैया गार्ड साहब?"
कोई जवाब नहीं बस एको। अर्जुन ने फूड बैग टंग पकड़ी और लिफ्ट की तरफ बढ़ा। लिफ्ट का बटन दबाते ही अर्जुन को एक अजीब स्मेल आई— गीला सीमेंट, ताजा जैसे अभी-अभी कोई दीवार बनाई गई हो। उसने एक बार नाक सिकोड़ी फिर इग्नोर किया। लिफ्ट आई। लिफ्ट के अंदर एक सिंगल एलईडी लाइट थी, वह भी फ्लिकिंग। मिरर पैनल पर एक स्ट्रीक थी जैसे किसी ने गीली उंगली फेरी हो। अर्जुन ने 13 प्रेस किया।
"यार सिग्नल नहीं है। कस्टमर को कॉल भी नहीं हो रहा।"
उसने क्विक ड्रॉप ऐप खोला। ऑर्डर डिटेल्स देखी।
कस्टमर नेम: आर मल्होत्रा
फोन: +91 98107XXXXX
एड्रेस: फ्लैट 1309, टावर बी, ओरा रेजिडेंसी
डिलीवर्ड बाय वाली फील्ड अजीब तरह से ब्लैंक थी।
उसने कॉल ट्राई किया। सिग्नल था। एक बार रिंग गई, तीन बार, फिर—
"हेलो सर, आपका आर्डर आ गया है। मैं लिफ्ट में हूं, 13th फ्लोर पे आ रहा हूं।"
उस तरफ से कुछ नहीं। बस वो ब्रीथिंग... और फिर कॉल खुद कट हो गई।
लिफ्ट खुली। 13वीं मंजिल का कॉरिडोर पूरी तरह अंधेरा था। बीच में सिर्फ एक इमरजेंसी लाइट जल रही थी, हरी रोशनी कांपती हुई। और उस हरी रोशनी में कॉरिडोर के दोनों तरफ के फ्लैट्स के दरवाजे सब बंद, सब सील। हर दरवाजे पर एक ही नोटिस पीली फीडेड।
"यह क्या है यार, यह सब फ्लैट्स तो..."
उसने फोन की टॉर्च जलाई, एक नोटिस पर शाइन की। लिखा था:
'इस इकाई को गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी द्वारा दिनांक 14 जुलाई 2023 को संरचनात्मक खतरे के कारण सील किया गया है। प्रवेश निषेध।'
14 जुलाई 2023— डेढ़ साल पहले!
"यह पूरी मंजिल सील्ड थी भाई! यह ऑर्डर ग्लिच होगा, मैं गलत फ्लोर पे आ गया, लेट मी चेक।"
उसने ऐप देखा— फ्लैट 1309, फ्लोर 13, ओरा रेजिडेंसी, टावर बी। एग्जैक्टली यही!
वह वापस जाने लगा तेज कदमों से। तभी उसे आवाज सुनाई दी। अर्जुन फ्रोजन हो गया। वो फुटस्टेप्स, किसी भारी चीज के घिसटने की आवाज... जैसे कोई भीगे कपड़ों में चल रहा हो। उसने स्लोली मोड़ कर देखा। कॉरिडोर खाली था।
शिट! उसका अपना फोन था। ऐप नोटिफिकेशन— कस्टमर ने ओटीपी शेयर किया: 4709।
ओटीपी! डिलीवरी ओटीपी जो तब जनरेट होता है जब कस्टमर अपने फोन पर शेयर ओटीपी प्रेस करता है— इस सील्ड एम्प्टी 13 महीने पुरानी अबेंडेंट फ्लोर से!
अर्जुन के पांव नहीं उठ रहे थे। हम सब यह कहते हैं "मैं तो पहले ही भाग जाता", लेकिन उस मोमेंट में जब बॉडी फ्रीज हो जाती है, ब्रेन सिग्नल भेजता है और लेग्स रिफ्यूज करती हैं, तब कोई नहीं भागता। अर्जुन वहीं खड़ा रहा।
उसने अपनी पुरानी डिलीवरी हिस्ट्री खोली। स्क्रोल किया, स्क्रोल किया और वो रुक गया।
13 जुलाई 2023, रात 11:48 PM: फ्लैट 1309, टावर बी, ओरा रेजिडेंसी, सेक्टर 62।
कस्टमर: आर मल्होत्रा।
उसने डिलीवर किया था डेढ़ साल पहले— वही फ्लैट, वही नंबर, एक रात पहले इस पूरी फ्लोर को सील किए जाने से!
अर्जुन के हाथ कांप रहे थे। उसने सर्च किया: 'ओरा रेजिडेंसी सेक्टर 62 इंसिडेंट 2023'।
पहला रिजल्ट एक लोकल न्यूज़ आर्टिकल:
सिटी टाइम्स - 15 जुलाई 2023:
'ओरा रेजिडेंसी में रहस्यमयी मौत। फ्लैट 1309 में मिला था एक अकेला शव— आर मल्होत्रा, 38 वर्ष। मृत्यु का कारण अनडिटरमिंड। पड़ोसियों के अनुसार उन्होंने 13 जुलाई की रात को एक डिलीवरी बॉय को उनके घर जाते देखा था। उसके बाद मल्होत्रा को किसी ने जीवित नहीं देखा।'
अर्जुन: "मैंने... मैंने उन्हें डिलीवर किया था रात को 11:48 पे! और दूसरे दिन वो..."
आर्टिकल में और नीचे स्क्रोल किया। एक डिटेल थी जो उसने नोटिस नहीं की थी।
पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में सीसीटीवी फुटेज रिवील हुई। डिलीवरी बॉय जो उस रात आया था, उसे जाते हुए नहीं दिखाया गया। लिफ्ट से वह 13th फ्लोर पर चढ़ा था लेकिन वापस कभी नहीं उतरा। सीसीटीवी में उसका कोई एग्जिट नहीं था। क्विक ड्रॉप के रिकॉर्ड्स के अनुसार उस रात उस ऑर्डर को किसी ने एक्सेप्ट नहीं किया था।
अर्जुन ने फोन नीचे किया। लिफ्ट की डोर्स खुली थी। उसे जाना था, बस लिफ्ट में घुसना था। लेकिन जैसे ही वह मुड़ा उसने लिफ्ट के मिरर में खुद को देखा। उसकी जैकेट— वो क्विक ड्रॉप जैकेट जो आज उसने पहली बार पहनी थी, उस पर एक पुराना स्टैन था— ब्राउन फीडेड जैसे पुराना खून या पुरानी चाय। लेकिन उससे भी अजीब बात— उसके हेलमेट पर वही स्क्रैच जो उसे याद नहीं थी कब पड़ी, वो एग्जैक्ट शेप में थी जो 13 जुलाई 2023 की सीसीटीवी में दिखती थी।
उसने मिरर में ध्यान से देखा। उसके पीछे फ्लैट 1309 का दरवाजा अब पूरा खुला था और उस खुले दरवाजे में कोई खड़ा था जो उसकी तरफ देख रहा था, जो उसे पहचानता था, जिसने पिछली बार भी यही ओटीपी दिया था।
दोस्तों, पुलिस ने उस रात ओरा रेजिडेंसी में कोई रिपोर्ट फाइल नहीं की। क्विक ड्रॉप के रिकॉर्ड्स में उस ऑर्डर का कोई ट्रेस नहीं था। ऐप ने कहा ऑर्डर आईडी एक्सिस्ट नहीं करता। अर्जुन भाटिया का नाम अगले दिन उनके डिलीवरी पार्टनर डेटाबेस से मिसिंग था। उनका अकाउंट सस्पेंडेड— रीज़न: डुप्लीकेट अकाउंट डिटेक्टेड।
हम नहीं जानते वो डिलीवरी पूरी हुई या नहीं। हम नहीं जानते फ्लैट 1309 में वो कौन था। लेकिन एक बात जानते हैं— अगली बार जब आप रात को देर से फूड आर्डर करें और डिलीवरी बॉय थोड़ा देर से आए तो उसके चेहरे को ध्यान से देखिएगा। शायद वो वही चेहरा हो जो पहले भी आ चुका था... जो कभी वापस नहीं गया।
मैं हूं ऋषिश प्रधान और आप सुन रहे हैं कहानी वर्स। रात को अकेले मत सोइए।